उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनपर्यटनविदेशस्वास्थ्य और शिक्षा

अमेरिका के 96 नागरिकों को लेकर दिल्ली रवाना हुई एअर इंडिया की फ्लाइट

एअर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए अमेरिका के नागरिक

डोईवाला। सोमवार शाम 6:16 बजे एअर इंडिया का एक विशेष विमान दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जिसमें अमेरिका के कुल 96 नागरिक दिल्ली के लिए रवाना हुए।

एयरपोर्ट से वापस लौटते अमेरिकन नागरिक।

बताया जा रहा है कि अमेरिका के ये लोग देहरादून, ऋषिकेश आदि स्थानों पर फंसे हुए थे। जिन्हे वापसी का इंतजार था। इसी कारण एअर इंडिया की एक विशेष फ्लाइट को दिल्ली से जौलीग्रांट के लिए रवाना किया गया।

ये फ्लाइट शाम सवा छह बजे के लगभग एयरपोर्ट पहुंची। जिसमें अमेरिकन नागरिक दिल्ली के लिए रवाना हुए। विदेशी नागरिकों को लेकर एअर इंडिया की फ्लाइट शाम सवा सात बजे देहरादून से दिल्ली को रवाना हुई।

टर्मिनल में मौजूद अमेरिकन नागरिक।

सुत्रों के अनुसार इन अमेरिकन नागरिकों को जौलीग्रांट से दिल्ली से जाया जा रहा है। दिल्ली से इंटरनेशनल फ्लाइट द्वारा विदेशी नागरिकों को अमेरिका ले जाया जाएगा। देहरादून एयरपोर्ट पर 24 मार्च के बाद पहली बार कोई फ्लाइट लैंड हुई। कोरोना को देखते हुए देहरादून एयरपोर्ट को 24 मार्च की रात 12 बजे से अग्रिम आदेशों तक सभी तरह की फ्लाइटों के लिए बंद कर दिया गया था।

लेकिन इमरजेंसी सेवाओं के लिए एयरपोर्ट को सुबह दस से शाम साढे चार बजे के लगभग तक खुला रखा जा रहा था। इसी इमरजेंसी सेवा के तहत एअर इंडिया की फ्लाइट जौलीग्रांट पहुंची। और विदेशी नागरिकों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई।

 

ये भी पढ़ें:  देहरादून जिले में बनाए गए 1880 मतदेय स्थल, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सखी मतदान केन्द्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button