उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

लोगों को आ रहे ‘आप’ के फोन, भाजपा पर निशाना साधकर मांगा सर्मथन

Dehradun. ‘आप’ नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऑडियो के रूप में लोगों को फोन आने के बाद अब तीसरी बार आम आदमी पार्टी के लोगों को फोन आए हैं।

पहली बार जब लोगों को केजरीवाल की आवाज में ऑडियो के रूप में फोन आया था तो उसमें केजरीवाल ने जनता से कई सवाल पूछे थे। जिसमें मुख्य सवाल था कि क्या उत्तराखंड के लोग आप आदमी पार्टी को यहां सभी सीटों पर चुनाव लड़ते हुए देखना चाहते हैं।

इसके बाद कई और सवाल पूछने के बाद केजरीवाल ने लोगों से सर्मथन मांगा था। अब तीसरी बार लोगों को आम आदमी पार्टी की तरफ से फोन आ रहे हैं। जिसमें अब ‘आप’ भाजपा पर सीधे निशाना साध रही है। खुद को ‘आप’ की तरफ से बोलने वाला व्यक्ति ऑडियो में कह रहा है कि लोगों की गंगाजी में बहुत श्रद्धा है। लेकिन भाजपा सरकार ने हरकी पैड़ी पर बहने वाली गंगा का नाम बदलकर नहर कर दिया है।

फोन पर लोगों से कहा गया कि दरअसल कोर्ट ने कहा कि हरकी पैड़ी पर प्रदूषण रोकने के लिए दोनों तरफ दो सौ मीटर तक कोई बिल्डिंग नहीं होनी चाहिए। जबकि दोनों तरफ कई होटल हैं। भाजपा सरकार इन होटल मालिकों के साथ मिल गई है। और भाजपा ने होटल मालिकों के साथ मिलकर मां गंगा का नाम ही बदल दिया है। आगे फोन में ऑडियो में कहा गया कि ‘आप’ पाटी एक सर्वे कर रही है। और इसमें लोगों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

अगर लोग चाहते हैं कि हरकी पैड़ी पर बहने वाली गंगा का नाम नहीं बदलना चाहिए तो एक दबाएं और नहीं तो दो दबाएं। अंत में इस ऑडियो में कहा गया कि यदि लोग चाहते हैं कि ‘आप’ इसी तरह भाजपा से लड़ती रहे तो एक दबाएं या फिर दो दबाएं। कुछ ऐसे ही फोन आजकल डोईवाला विधानसभा के लोगों को सुनाई दे रहे हैं।

क्या आप बन पाएगी प्रदेश में तीसरा विकल्प

ये भी पढ़ें:  जनता के सुझावों को संकल्प पत्र मेें शामिल किया जायेगाः त्रिवेन्द्र

Dehradun ‘आप’ पार्टी जिस रणनीति के तहत सीधे दिल्ली में बैठे-बैठे यहाँ के लोगों तक अपनी बात पहुंचा रही है। उससे साफ है कि ‘आप’ पार्टी 2022 के चुनाव में अपना पूरा दम लगाएगी। प्रदेश में क्षेत्रीय दल यूकेडी की हालत किसी से छिपी नहीं है। लेकिन अब ये देखना होगा कि क्या 2022 के चुनाव में ‘आप’ पहाड़ के लोगों को तीसरे विकल्प के रूप में पसंद आएगी।

Related Articles

Back to top button