Uncategorized

{3 से 10 जनवरी} जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर भाजपा करेगी कार्यशाला का आयोजन

देहरादून।  भाजपा प्रदेश कार्यालय सभागार में जिला देहरादून के  कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा का विजय रथ रुकने वाला नहीं है। और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक कार्य करने होंगे । अजेय ने बताया कि 3 जनवरी से 10 जनवरी तक जिला देहरादून के सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

इन कार्यशाला के माध्यम से बूथ समितियों को और गतिमान और मजबूत बनाया जाएगा। पन्ना प्रमुख की व्यवस्था को सुदृढ करने के साथ-साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों से संपर्क करने पर जोर दिया गया। जिससे विचारों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का संगठन में स्थायित्वभी बना रहता है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर,  ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल व अरुण मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ऋषिकेश में जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह चौहान, शरद रावत विक्रम नेगी, पंकज शर्मा ओपी उनियाल, संतोष रावत प्रेमचंद मंजू नेगी रचिता ठाकुर, विनोद कश्यप, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजकुमार राज, दिनेश सती, राजेश जुगलान, गणेश रावत दीपक पुंडीर, सरोज डिमरी सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!