उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

अंतिम चरण में पहुंचा सूर्यधार झील का निर्माण कार्य, अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद

जिलाधिकारी और राज्यमंत्री ने किया सूर्यधार झील का निरीक्षण

डोईवाला। रानीपोखरी के पहाड़ी क्षेत्र सूर्यधार में जाखन नदी पर बनने वाली सूर्यधार झील का निर्माण कार्य अगस्त तक पूरा होने की संभावनाएं जताई गई हैं।

जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव और राज्यमंत्री करण बोरा ने मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद टीम के साथ सूर्यधार झील का निरीक्षण किया। सूर्यधार झील मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसका कार्य लगभग दो वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। सूर्यधार झील से क्षेत्रवासियों को पेयजल और सिंचाई के रूप में पानी मिल सकेगा। वहीं इस झील से पर्यटन को भी बढावा मिलने की संभावनाएं जताई गई हैं।

राज्यमंत्री करण बोरा ने कहा कि सूर्यधार झील का पानी पेयजल और सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इससे रानीपोखरी सहित पूरे डोईवाला को बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिलेगी। कहा कि झील निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जो अगस्त माह तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे क्षेत्र के विकास में गति आएगी। मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम ऋषिकेश आदि उपस्थित रहे।

सूर्यधार झील से मिलेगा 18 गांवों को पेयजल

डोईवाला। सूर्यधार झील की कुल ऊंचाई 13 मीटर है। जिसमें 10 मीटर में पानी भरा जाएगा। झील की कुल लंबाई 550 मीटर रहेगी।

अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि झील का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। गेट बनकर तैयार हो चुका है। वर्तमान में भोगपुर सिंचाई नहर को झील से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने नामांकन रैली से दिखाई ताकत, कही ये बड़ी बात..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button