अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

डोईवाला में फिर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, दिखाए जाएंगे काले झंडे

देहरादून। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नगर चौक पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया।

नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी अस्पतालों में शुल्क बढ़ा दिया है। जिससे गरीब जनता पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मुख्यमंत्री सभी जनविरोधी फैसले ले रहे हैं। मोहित उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सबसे पहले डोईवाला के सरकारी अस्पताल को निजी हाथों में बेच दिया। और अब शुगर मिल को बेचना चाह रहे हैं।

कहा कि मोदी के नाम पर जनता के साथ कुछ भी करने की मनमानी नहीं दी जा सकती है। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे। डोईवाला के सरकारी अस्पताल में धरना भी दिया। मोके पर राहुल सैनी, स्वत्रंत बिष्ट, आशिक अली, अनुज कन्नौजिया , अखलाक साबरी, विमल गोला, संदीप पुंडीर, मनोज नोटियाल, सुभाष सेमवाल, सागर चौहान, भारत भूषण, बलविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  ज्वालापुर और झबरेड़ा में भाजपाइयों ने निकाला रोड शो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!