उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

मंहगाई पर भाजपा का विरोध किया तो दर्ज करवाए मुकदमें: कांग्रेस

डोईवाला। मंहगाई और तेल की कीमतों को लेकर कांग्रेस का लगातार प्रदर्शन जारी है।

कांग्रेस कमेटी ने थानों चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंकते हुए कहा कि मंहगाई और तेल की बढती कीमतों को लेकर भाजपा जवाब नहीं दे रही है। और जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है।

मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, राजेंद्र कृषाली, सूरत सिंह नेगी, महेश कुकरेती, आनंद खत्री नितिन पंवार आदि उपस्थित रहे। वहीं डोईवाला में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर ने कहा कि यदि कांग्रेस कोई विरोध प्रदर्शन करती है तो राज्य सरकार कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर मुकदमें दर्ज करवा रही है।

राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि यदि सरकार अपनी हठमानी से बाज न आई तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ेगा।

मौके पर विक्रम कोरंगा, विधानसभा सचिव विमल गोला, प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव मनीष यादव, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश लोधी, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आरिफ अली, आशिफ हसन आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  चुनावों को लेकर सुरक्षा की पूरी तैयारी, DGP ने दिए ये निर्देश..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button