उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला में 95 फीसदी घोषणाओं पर नहीं शुरू हुआ कोई काम: कांग्रेस

पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेस ने किए अहम प्रस्ताव पास

डोईवाला। कांग्रेस ने पार्टी की मजबूती के लिए बैठक कर कई अहम प्रस्ताव पास किए।

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर आयोजित की गई। जिसमें संगठन को मज़बूत करने की चर्चा की गई व विभिन्न प्रस्तावों को पास किया गया।

बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों को एक माह में अपनी बूथ कमेटियां गठित करने को कहा गया। सरकार को एक न्यूनतम निर्धारित स्कूल फ़ीस तय करनी चाहिए। ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे बच्चों की स्कूल फ़ीस सरकार द्वारा वहन की जानी चाहिए।

कोविड़ 19 में प्रभावित लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने स्तर से मदद की जानी चाहिए। बरसात में मुख्यमंत्री की विधानसभा में मुख्य मार्ग से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की ज़्यादातर सड़क टूटी पड़ी हैं। जिनको जल्द बनाने का कार्य सरकार को करना चाहिए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं पर लगे मुक़दमें वापस लिए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री की विधानसभा में 95 फीसदी घोषणाएं अभी तक अधूरी पड़ी हैं जिसके लिए कांग्रेस को जन जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।

और जनता को घोषणा पत्र दिखाकर बताना चाहिए कि इसमें से कोई भी घोषणा पूरी नहीं हुई है।  डोईवाला सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर चिन्ता जताई गई।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष नथनपुर सागर बिष्ट, नगर अध्यक्ष डोईवाला राजवीर खत्री, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष डोईवाला रणजीत सिंह (बॉबी), आशीष खत्री, जिला महामंत्री, सुनीलदत्त जिला महामंत्री, बसन्त थापा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  हरिद्वार से ऑनलाइन के बाद अब ऑफलाइन किया त्रिवेंद्र ने नामांकन, ये भी रहे मौजूद..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button