अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य को कर रही नगर पालिका

सौंग पुल के निकासी पाइप चोक होने से पुल बना तालाब

डोईवाला। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग के कई कार्यो को नगर पालिका के कर्मचारी कर रहे हैं।

डोईवाला विधानसभा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का चुनावी क्षेत्र हैं। और इसी विधानसभा से होकर देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग जाता है।

लेकिन डोईवाला में सौंग पुल के पानी निकासी के पाइप चोक होने के कारण आए दिन लोगों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी बरसात में ही सौंग पुल तालाब में तब्दील हो जाता है। पुल से गुजरते वाहनों से यही गंदा दोपहिया वाहन वालों के ऊपर गिरता है।

कोरोना के कारण पहले ही लोग डरे हुए हैं। ऐसे में गंदा पानी लोगों के ऊपर गिरने से लोगों का डर और बढ जाता है। लच्छीवाला निवासी देवेंद्र थापा ने कहा कि वो लगभग हर रोज इधर से आवाजाही करते हैं। और पुल पर इकट्ठा गंदा पानी रोज उनके ऊपर गिरता है।

पुल के बंद पाइपों को राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा खोला जाना चाहिए था। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी कान में तेल डालकर सोए हुए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाने के लिए हवाई यात्री और वीआईपी यही से होकर आवाजाही करते हैं। वहीं भानियावाला तिराहे से लेकर डोईवाला तक मार्ग में कई स्थानों पर गहरे गढ्ढे बन गए हैं। जिन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी सोए हुए हैं। उधर इस समस्या का पता चलते ही नगर पालिका डोईवाला के कर्मचारियों ने पुल के बंद पड़े पाइपों को खोला। नगर पालिका पहले भी कई बार इस कार्य को कर चुका है।

ये भी पढ़ें:  चुनावों को लेकर सुरक्षा की पूरी तैयारी, DGP ने दिए ये निर्देश..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button