उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

संजीव सैनी को वन विकास निगम सदस्य की कमान

वन विकास निगम सदस्य नियुक्त किए जाने पर भानियावाला में स्वागत

डोईवाला। भानियावाला निवासी संजीव सैनी को सरकार ने वन विकास निगम सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है।

सैनी को वन विकास निगम सदस्य नियुक्त किए जाने को लेकर भाजपाईयों में हर्ष का माहौल है। भानियावाला में सैनी का भाजपाईयों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए बधाई दी। स्वागत करते हुए भाजपाईयों ने कहा कि इससे भाजपा को और अधिक मजबूती मिली है।

राज्यमंत्री करन बोरा ने कहा कि सैनी को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को नई उर्जा मिली है। उनके लंबे अनुभव को लाभ कार्यकर्ताओं और पार्टी को मिलेगा। 2022 के चुनाव को देखते हुए भी सैनी को जिम्मेदारी मिलना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संजीव सैनी राज्य गठन से पहले 1987 में एबीवीपी के डोईवाला नगर मंत्री बनाए गए थे। यूपी के समय में वो जिला महामंत्री और यूमो के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राज्य गठन के बाद वो भाजपा जिला महामंत्री, प्रदेश मंत्री, किसान मोर्चे के गढवाल मंडल संयोजक और 2007 से 2011 तक भाजपा यूमो के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, नरेंद्र नेगी, ईश्वर रौथान, संदीप नेगी, प्रदीप जेठली, विनीत मनवाल, पुष्कर नेगी, अनिता अग्रवाल, ममता नयाल, सुंदर लोधी, पंकज शर्मा, नितिन बडथ्वाल, ललित पंत आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जनता के सुझावों को संकल्प पत्र मेें शामिल किया जायेगाः त्रिवेन्द्र

Related Articles

Back to top button