उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

पेड़ों की कमी और बढते प्रदूषण से बिगड़ गया पर्यावरण का मिजाज

डोईवाला। डी फैकटो कोचिंग इंस्टीट्यूट और भाजपाईयों ने पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया।

भाजपा विधानसभा प्रभारी पूर्व प्रधान नरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पर्यावरण बचाने को लोगों को पौधे बांटे गए। नेगी ने कहा कि देश और दुनिया में कोरोना का संकट बढ रहा है।

लेकिन लोग अब बेफिक्र होकर बिना मॉस्क लगाए ही घूम रहे हैं। जिस कारण पुलिस को सड़कों पर लोगों से मॉस्क पहनने की अपील करनी पड़ रही है। प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर निकलते हुए मॉस्क जरूर पहनना चाहिए। मॉस्क बांटकर लोगो को जागरूक किया गया।

क्रीडा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार सुद ने कहा कि पेड़ मानव जीवन के लिए बहुत महत्तवपूर्ण है। जन्म से लेकर मृत्यु तक इसका सम्बन्ध मानव से जुड़ा हुआ है। पेड़ों की कमी और बढते प्रदूषण के कारण लगातार बारिश कम होती जा रही है।

इसलिए सबको मिलकर पर्यावरण को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ बलजीत सिंह सोड़ी, मनोज मेहरा, विजय बक्शी, कमल गोला, विशाल शर्मा, गोपाल नेगी, कुंवर सिंह सजवान, अवतार सिंह रावत, बुद्ध सिंह चौहान, आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 23 – 24 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड दौरा, मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!