उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

डोईवाला में हरीश रावत ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को दी श्रद्धांजलि

डोईवाला। कांग्रेस द्वारा ब्लॉक सभागार में सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से की गई। जिसके बाद किसान आंदोलन आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व सैनिकों का सम्मान सौभाग्य की बात है। इसके साथ ही देश व राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन में शहीद हुये किसानों को भी श्रधांजलि अर्पित की।

सम्मानित हुए वीर चक्र गोवर्धन अधिकारी की पत्नी मंजू थापा, सूबेदार मेजर दीनदयाल तिवारी,कैप्टन कुशल सिंह रावत,सूबेदार वीरेंद्र सिंह रावत,दीवान सिंह रावत,योगेश पुंडीर,वीर सिंह सोलंकी,कैप्टेन के के सती,हरेंद्र सिंह रावत,सूबेदार सत्यपाल खत्री,हवलदार राजेंद्र सिंह रावत,विक्रम सिंह भंडारी,वीपी शर्मा, प्रीतम सिंह,राहुल काला, सुजीत सिंह,धर्मेंद्र सिंह रावत,प्रशांत रावत, उत्तम सिंह नेगी,स्व. गोविंद सिंह नेगी के परिवारजन,स्व.विशाल सिंह सजवाण के परिवार जन,नरेंद्र सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश संयोजक राजीव गांधी पंचायत राज संगठन मोहित उनियाल,गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल,जिला अध्यक्ष कांग्रेस गौरव चौधरी,सेवादल महिला अध्यक्ष हेमा पुरोहित, विधानसभा अध्यक्ष सेवादल साजिद अली,युकां अध्यक्ष राहुल सैनी,युकां सो.मि अध्यक्ष अनुज कन्नौजिया,एनएसयूआई अध्यक्ष सावन राठौर,महासचिव हिमांशु बडाना,युकां सचिव साहिल अली,एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आरिफ अली,आदि मौजूद रहे।।

ये भी पढ़ें:  श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यस्थित ढंग से संचालित करने के लिए श्रमिकों ने हैलीपैड केदारनाथ तक हटाई बर्फ

Related Articles

Back to top button