उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

{जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ त्रैवार्षिक चुनाव}, अध्यक्ष पद पर जोलीग्रांट के रघुवीर पुंडीर का दोबारा कब्जा, 💐84 मतों से हुई जीत💐

देहरादून। देहरादून जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद के त्रैवार्षिक चुनाव शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेसकोर्स, देहरादून में संपन्न हुए।
कुल 714 मतदाताओं में से 673 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर रघुवीर पुंडीर को 360 मत प्राप्त हुए। वहीँ अनंत सोलंकी को 276 मत प्राप्त हुए। रघुवीर पुंडीर 84 मतों से विजई हुए।

रघुवीर पुंडीर

जिला मंत्री पद पर सूरज मन्द्रवाल 331 को मत प्राप्त हुए। विजय बहादुर को 309 मत प्राप्त हुए। सूरज मंद्रवाल 22 मतों से विजई हुए। कोषाध्यक्ष पद पर कनक लता सेमवाल 359 को मत प्राप्त हुए। और बीना गुलेरिया 277को मत प्राप्त हुए। कनकलाता सेमवाल 85 मतों से विजयी हुई । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश चौहान को 353 और राजेश डोभाल को 289 मत प्राप्त हुए।

उमेश चौहान 64 मतों से विजयी हुए। चुनाव पर्यवेक्षक भगत भंडारी, दीवान सिंह रावत, शिवप्रसाद डोभाल, जगमोहन रावत, रघुवीर सिंह बिष्ट, कुंवर राणा द्वारा चुनाव संपन्न कराये गये। इससे पूर्व जिला संगठन देहरादून द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित प्रांतीय अध्यक्ष विनोद थापा, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा तथा कोषाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button