उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

सात अक्टूबर को सभी मंडलों में नदी, नालों और तालाबों की सफाई करेंगे भाजपाई

समर्पण अभियान की समीक्षा को जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली

डोईवाला। भाजपा ने 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा और समर्पण अभियान के कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए एक बैठक का आयोजन किया।

जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीन ने कहा कि 7 अक्टूबर को जिला देहरादून के सभी 17 मंडलों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नदी, नाले और तालाबों की सफाई की जाएगी। 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक दीवार लेखन का कार्यक्रम होगा। जिसमे प्रत्येक बूथ में कम से कम 5 दीवारों पर लेखन होगा। 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक प्रबुद्ध सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक भारतीय जनता पार्टी घर-घर भाजपा हर घर भाजपा कार्यक्रम चलाएगी। जिसमें कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर संपर्क किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला स्तर पर संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। मंडल स्तर पर भी संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। बैठक में महामंत्री अरुण कुमार मित्तल, सुदेश कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजेश जुगलान, शरद रावत, विनोद कश्यप, दिनेश सती, गणेश रावत, विक्रम सिंह नेगी, अमर चौहान, नवीन रावत, संजय व्यास, मोनिका गर्ग, सुखदेव फर्सवाण आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  योगी के दौरे से प्रदेश की जनता निराश, कानून के राज की बात करने वाले अंकिता भंडारी मुद्दे पर मौन क्यों : राजीव महर्षि

Related Articles

Back to top button