उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

लच्छीवाला फ्लाईओवर में अनियमितता को लेकर तहसील में कांग्रेस का प्रदर्शन

डोईवाला। कांग्रेस ने लच्छीवाला फ्लाईओवर में अनियमितता को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन करते हुए जांच की मांग की।

पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि लच्छीवाला फ्लाईओवर पर यातायात कुछ महीने पहले ही सुचारू हुआ था। लेकिन कुछ ही समय मे इस फ्लाईओवर में कई जगहों पर दरार आ गई है। निर्माणाधीन कंपनी द्वारा अपनी गलतियों को छुपाने के लिए आनन-फानन में काम किया जा रहा है। जिससे यहां कभी भी बड़ी दुघर्टना हो सकती है। बरसात के दिनों में दुघर्टना का खतरा कई गुना बढ गया है।  भानियावाला से लेकर लच्छीवाला तक कई जगह से फ्लाईओवर धंस रहा है।

भानियावाला में फ्लाईओवर के आसपास जल भराव की की समस्या भी है। डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री ने कहा कि सरकार द्वारा जनता से टोल टैक्स वसूला जा रहा है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग व फ्लाईओवर की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया गया है। मोहित उनियाल ने कहा कि फ्लाईओवर की स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच की जानी चाहिए।

मौके पर सागर मनवाल, मोहित नेगी, रणजीत सिंह, प्रमोद कपरवांण शास्त्री, सावन राठौर, उम्मेद बोरा, मनीष यादव, सुमित कुमार, आरिफ अली, भारत भूषण कौशल, शुभम काम्बोज, नीरज त्यागी, सतनाम सिंह, मधु थापा, सोनिका कुड़ियाल, सोनी कुरेशी, संगीता वर्मा, करतार नेगी, अनीश कुरैशी, अखलाख साबरी, रणवीर सिंह, गोपाल शर्मा,

जसवंत सिंह, अंकित सोलंकी, अमन बिष्ट, आशिक अली, नीरज भंडारी, यशवंत नेगी, लक्ष्मी भारद्वाज, कमलेश साहनी, मीना भारद्वाज, उस्मान, संतोष दीक्षित, सुनील थपलियाल, अनुज कन्नौजिया, राहुल आर्य, रोहित नेगी, हर्षित उनियाल, साहिल अली आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  राज्य में ई.एस.एम.एस के अन्तर्गत अभी तक 3 करोड़ 60 लाख मूल्य की हुई जब्ती

Related Articles

Back to top button