Uncategorized

Listen to this article

शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्ना०महाविद्यालय,डोईवाला में आज ब्रिडकुल के सौजन्य से वाणिज्य संकाय के भवन का शिलान्यास एवं खेल एवं युवा मंत्रालय के द्वारा निर्मित बैडमिंटन कोर्ट , वाली बाल कोर्ट.बास्केट बॉल कोर्ट,एवं कबड्डी कोर्टका लोकार्पण मा.पूर्व मुख्य मंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत जी द्वारा किया गया। मा उच्च शिक्षा मंत्री का संदेश रूप में आशीर्वाद वा शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर श्री कर्ण वोरा पूर्व राज्यमंत्रीभी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ डीसी नैनवाल ने अतिथियों का स्वागत किया वा मा उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत जी एवं पूर्व मुख्य मंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि महाविद्यालय के द्दात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक पुरी द्वारा दिया गया ज्ञापन जिसमें कि महाविद्यालय को एक ऑडिटोरियम तथा एम०एस०सी०तथा एमन०कॉम०की कक्षाएं शुरू करने का जल्दी से जल्दी प्रयास किया जाएगा। जिससे कि यहां के पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंजली वर्मा ने किया। इस अवसर पर ब्रिडकूल से श्री अमित नेगी ए ई श्री अजय चौधरी एम डी हिमालयन कंस्ट्रक्शन, श्री अभिषेक चौधरी डायरेक्टर हिमालयन कंस्ट्रक्शन, श्री विक्रम सिंह नेगी, श्री नरेंद्र सिंह नेगी, पंकज शर्मा, डॉक्टर डी एम तिवारी, डॉक्टर डी पी सिंह, डॉक्टर संतोष वर्मा, डॉक्टर शुक्ला, डॉक्टर रावत, डॉक्टर नीलू कुमारी, डॉक्टर अफरोज इकबाल,डॉक्टर एस के कुडियाल, डॉक्टर वल्लरी कुकरेती, डॉक्टर पूनम पांडे, डॉक्टर वंदना, डॉक्टर कंचन सिंह,डॉक्टर प्रमोद पंत, डॉक्टर अनीता भोज, डॉक्टर किरण जोशी, डॉक्टर प्रितपाल सिंह, डॉक्टर त्रिभुवन खाती, डॉक्टर राखी पंचोला, डॉक्टर
प्रियंका, डॉक्टर बलूनी, डॉक्टर मनीषा, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक पुरी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी, राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवी, छात्र-छात्राएं, कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!