
डोईवाला। कांडरवाला के दुर्गा विहार में भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए।
कलश यात्रा दुर्गा विहार से होकर शिव मंदिर भानियावाला पहुंची। कलश यात्रा के बाद कथा में कथावाचक सत्यप्रकाश बहुगुणा ने कहा कि भागवत कथा को सुनकर आत्मसात करने से सत्मार्ग पर चलने में मदद मिलती है।
आयोजक आनंद रौथाण और सभासद ईश्वर रौथाण ने कहा कि कथा का आयोजन 15 से 22 जनवरी तक किया जाएगा। भागवत कथा को स्व0 उदय सिंह रौथाण की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर रवि सिंह, बचन चौहान, राजेंद्र, देवेंद्र रौथाण, नरेश पटवाल, शैलेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।