अब मोदी टिफिन और मोदी राशन किट से होगी गरीबों की मदद

डोईवाला। कोरोना महामारी से बचाव के लिए भाजपाई अब मोदी टिफिन और मोदी किट से गरीबों की मदद करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को गरीबों की मदद करने को कहा गया है।
जिसके बाद जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने मंडल के अध्यक्षों व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मोदी टिफिन व मोदी राशन किट के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों, निसहाय व गरीब लोगों को भोजन व राशन उपलब्ध करवाने को कहा है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस व प्रशासन के सहयोग से सोशल डिस्टेंस व लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए लोगों व गरीबों की मदद करनी है।
जिला संगठन द्वारा अपेक्षा की गई है कि लॉक डाउन की अवधि में मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता आम जनमानस को लॉक डाउन का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। ये जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने दी है।