उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

आप के दौरे से कांग्रेसियों में आया जोश, सुस्त पड़ी कांग्रेस हुई आक्रामक

Listen to this article

डोईवाला। आम आदमी पार्टी के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया के उत्तराखंड दौरे से सुस्त कांग्रेस में आया जोश साफ दिखाई दे रहा है।

अभी तक सत्ता की दौड़ में सिर्फ अपनी बारी का इंतजार कर रही कांग्रेस को अब एक तरह से आप पार्टी ने चुनौती दी है। मनीष सिसौदिया ने साफ कहा है कि उत्तराखंड में उनकी लड़ाई भाजपा से है। मतलब कि आप के हिसाब से कांग्रेस यहां तीसरे नंबर की पार्टी है। आप पार्टी नेताओं के इस बयान के बाद जनता और कांग्रेस दोनों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

कार्यकारिणी की बैठक में कांग्रेस का जोश देखकर साफ लग रहा था कि अब वो आक्रामक मूड में आ गई है। चार सालों तक खामोश रही कांग्रेस अब चुन-चुनकर निशाने लगा रही है।

इस बारे में जब कांग्रेस के बड़े नेताओं से पूछा गया तो प्रीतम सिंह ने कहा कि आप पार्टी को सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ने को तो आदमी मिल नहीं रहे हैं। इसलिए आप पार्टी का उत्तराखंड में कोई भविष्य नहीं है।

हीरा सिंह बिष्ट ने मनीष सिसौदिया के बयान पर कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस ही नंबर वन पार्टी रहेगी। आप और भाजपा का दूसरा व तीसरा नंबर रहेगा। कुल मिलाकर भाजपा, कांग्रेस और आप के त्रिकोणीय मुकाबले में अभी आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर काफी आगे तक जाएगा।

ये भी पढ़ें:  लम्बी अवधि से गायब शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्तिः डॉ. धन सिंह रावत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!