
Dehradun. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जुगलबंदी कुछ ना कुछ संकेत जरूर दे रही है।
आजकल दोनों दिग्गज नेता साथ-साथ दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनावी क्षेत्र डोईवाला में भी दोनों नेता साथ साथ दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार के दिन दोनों नेता डोईवाला में सुबह से शाम तक कई कार्यक्रमों में साथ दिखाई दिए। जिसके कई संकेत मिल रहे हैं। भाजपा में इन दिनों सांगठनिक चुनाव चल रहे हैं। मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगनी है।
जिस तरह से निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में टिकट के मामले में त्रिवेंद्र रावत की अधिक चली है। उससे साफ है कि बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष भी उनकी पसंद का ही होगा। इसलिए अजय भट्ट का मुख्यमंत्री के साथ घूमना कुछ संकेत जरूर दे रहा है। 30 दिसंबर तक भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय होना है। जिस तरह अजय भट्ट और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत आजकल कार्यक्रमों में और दूसरी जगह साथ साथ घूम रहे हैं। उससे पूरी संभावनाएं हैं कि आने वाले दिनों में एक बार फिर अजय भट्ट को ही प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी जा सकती है।
भानियावाला में एक कार्यक्रम के दौरान भट्ट ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह प्रदेश में रेलवे और सड़कों का जाल बिछ रहा है। उससे आने वाले समय मे एक ही दिन में चारो धाम की यात्रा हो सकेगी। कहा कि मुख्यमंत्री को बेस्ट मुख्यमंत्री का खिताब मिल चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सबसे अच्छा कार्य कर रहे हैं।