
ऋषिकेश। कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में तीर्थ नगरी ऋषिकेश विधानसभा पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
नटराज चौक पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्र हुए और बाइक रैली में उनके साथ चले जहां पर कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा हजूम जुड़ा मार्ग भगवामय हो गया। चारो तरफ कमल ही कमल के झण्डे लहरा रहे थे। मार्ग में जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं पुष्प वर्षा व ढोल के साथ प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर जी का जोरदार स्वागत किया गया।
हरिद्वार रोड आशीर्वाद वाटिका पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा की त्रिवेंद्र रावत की अगुवाई में उत्तराखंड सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है और इस बार भारतीय जनता पार्टी सारे मिथक तोड़ देगी। भारतीय जनता पार्टी 60 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आएगी। और यह सब केंद्र व राज्य सरकार की कल्याण कारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं के बल पर ही हो पाएगा ।
भगत ने कहा जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है देश का वातावरण बदला है आज चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है भ्रष्टाचार का कहीं नामों निशान नही है नहीं है बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं उत्तराखंड में भी ऑल वेदर रोड कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसे बहुत बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं आयुष्मान योजना से करोड़ो गरीबो का मुफ्त इलाज हुआ है । भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिये अनेको कार्य किये है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रही हैं।
पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं का अधिकार और महिला समूह को पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण इसका उदाहरण है। ग्रोथ सेंट्रो में भी महिलाओं की भूमिका अग्रणी है। भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं से अभिभूत जिला अध्यक्ष श्री शमशेर सिंह पुंडीर ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और सरकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल,राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल सुरेंद्र मोगा करण वोहरा देवेंद्र सकलानी इंदर गोदवाणी जितेंद्र अग्रवाल सुदेश कंडवाल अरूण कुमार मित्तल, संपूर्ण सिंह रावत विपुल मंडोली शिव कुमार गौतम, पंकज शर्मा,राजेश जुगलान दिनेश सती गणेश रावत अरविंद चौधरी नरेंद्र रावत, राम बहादुर छेत्री,
सत्य पाल सैनी प्रकान्त कुमार प्रशांत चमोली, संजीव चौहान प्रिंस रावत विजय जुगलान अमन कुकरेती भारत मनचंदा ममता नयाल चिराग गुलेरिया हिमांशु संगतानी सुमित पंवार, रवि शर्मा, नीलम चमोली सहित हज़ारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे