
डोईवाला। भाजपा डोईवाला मंडल द्वारा नवनियुक्त दायित्व धारियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राज्य स्तरीय खेल परिषद अरुण सूद, नेपाल सिंह कश्यप, उपाध्यक्ष राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण खूब सिंह विकल का स्वागत व अभिनंदन किया गया। अरुण सूद ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द नई खेल नीति बनाई जाए। और जिला स्तरीय व राज्य स्त्री खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी में लाभ दिलाया जा सके। साथ ही राज्य में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य किये जायेंगे।
राज्य मत्स्य पालक विकास अभिकरण के उपाध्यक्ष नेपाल सिंह ने मछली पालन व स्वराज रोजगार की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि स्वरोजगार व किसानों की आय बढाने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। जिसका सभी को लाभ लेना चाहिए। राज्य मंत्री करण बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में राज्य सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
इस बार 60 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी। मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि पूरी ताकत के साथ केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाना है। संचालन मनवर नेगी ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, दिनेश सजवान, सभासद राजेश भट्ट, संदीप नेगी, हिमांशु राणा, ईस्वर रौथाण,
राजकुमार राज, कोमल कनोजिया चंद्रकला ध्यानी, नितिन बर्थवाल निशांत थापा, राकेश नौटियाल, आरती लेखडा, अनिता अग्रवाल, संगीता डोभाल, आशा सेमवाल, माया अधिकारी, सोनू गोयल, चन्द्रभान सिंह, सूंदर लोधी, गोवर्धन ममगाईं आदि उपस्थित रहे।