उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं के दम पर जीत दोहराएगी भाजपा, पूर्व सीएम को  महिलाओं ने बांधा रक्षा सुत्र

महिला मोर्चे से जुड़ी महिलाओं ने पूर्व सीएम को रक्षा सुत्र बांधा

Dehradun. भाजपा महिला मोर्चा डोईवाला व माजरी मंडल द्वारा डोईवाला में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को राखी बांधी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने रक्षाबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम मे महिलाओं ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को राखी बांधी। वहीं पूर्व सीएम ने महिलाओं को स्नेह और आशीष प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज देश और प्रदेश के विकास में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

उनकी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उनकी सरकार द्वारा चलायी गई योजनाओं से महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण का लाभ मिल रहा है। जिससे महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति सुधार कर स्वालंबी बनी हैं।

उन्होंने कहा पिछले विधानसभा चुनाव में मातृशक्ति के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत से जीत मिली थी। और इस बार भी भाजपा मातृ शक्ति, अपने विकास कार्यों और देव तुल्य कार्यकर्ताओं के दम पर जीत को दोहराएगी। महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा धारी ब्रज भूषण गैरोला, करण वोहरा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुषमा चौधरी, जिला महामंत्री ममता नयाल, सुमन लता, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत राजकुमार राज, रचिता ठाकुर, भावना शर्मा,

कुसुम सिद्धू, नगीना रानी, उषा कोठारी, अमरजीत कौर, उषा नेगी, अनीता अग्रवाल, चंद्रकला ध्यानी, आरती लखेरा, पूनम चौधरी, वर्षा वर्मा, शशी नेगी, कुसुम शर्मा, माया अधिकारी, प्रदीप नेगी, सोंनु गोयल, प्रताप सिंह बिष्ट, जरनैल सिंह, स्वीटी पंवार, अल्पना प्रजापति, कृष्णा तड़ियाल सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

 

ये भी पढ़ें:  इंस्टाग्राम पर चुनाव जागरूकता रील बनाओ, यहां टैग कर पाओ इनाम..

 

Related Articles

Back to top button