उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेहरादूनराजनीति

डोईवाला में पंचायत प्रमुखों के तीनों पद भाजपा की झोली में

Listen to this article

ब्लॉक प्रमुख के बाद ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख पदों पर भी भाजपा जीती

देहरादून। डोईवाला ब्लॉक में पंचायत प्रमुखों के तीनों पदों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

बुधवार को ब्लॉक सभागार में ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। जिसके बाद नतीजे घोषित किए गए। डोईवाला ज्येष्ठ प्रमुख पद पर भाजपा के शिवा गिरी और कनिष्ठ प्रमुख पद पर भाजपा के विनोद राणा ने जीत दर्ज की। जबकि ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र तडियाल के नाम वापसी के बाद भगवान सिंह पोखरियाल की पहले ही निर्विरोध जीत हो चुकी है। इस तरह डोईवाला में पंचायत प्रमुख के तीनों पद भाजपा की झोली में चले गए हैं।

जीत के बाद भाजपाईयों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मालाएं पहनाकर ढोल-नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई। तीनों पदों पर आसान जीत से भाजपाईयों में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेता करन वोरा ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रणनीति बनाकर जो कार्य किए उसी से पंचायत चुनाव में भारी जीत भाजपा को मिली है। जबकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो विकास कार्य डोईवाला में किए हैं। उसी का परिणाम है कि डोईवाला में पंचायत चुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रमुखों की तीनों सीटों पर कब्जा किया है।

जश्न में डूबे भाजपाई: प्रमुखों के तीनों पदों पर जीत के बाद भाजपाईयों ने होली और दिवाली एक साथ मनाई। रंगों में सरोबर होकर खूब आतिशबाजी की गई। ढोल-नगाड़ों पर डांस किया। भाजपाईयों ने इसे कार्यकर्ताओं और पार्टी की जीत बताया। इस अवसर पर विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विक्रम नेगी, देवेंद्र नेगी, राजेंद्र तडियाल, सुशीला खत्री, मानसी खत्री, संजीव लोधी, दिनेश सजवाण, श्रवण प्रधान, रामेश्वर लोधी, सुंदर लोधी, पंकज शर्मा, रोहित क्षेत्री, विजय भट्ट, सुबोध जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सांसद बलूनी की बड़ी कोशिश कामयाब, दिल्ली से कोटद्वार के लिए शुरू होगी ट्रेन सेवा, रेल मंत्री ने दी जानकारी

किसे कितने वोट मिले

ज्येष्ठ प्रमुख: उत्तरा देवी 3 वोट, मोनिका रयाल 9 वोट, शिवा गिरी 28 वोट।

कनिष्ठ प्रमुख: आशीष रांगड 9 वोट, विजय कुमार शर्मा 9 वोट, विनोद राणा 27 वोट

 

Related Articles

124 Comments

  1. You could definitely see your enthusiasm within the paintings you write. The world hopes for even more passionate writers such as you who aren’t afraid to say how they believe. All the time go after your heart.

  2. Its like you read my mind! You seem to know so much about this, like you wrote the book in it or something. I think that you can do with some pics to drive the message home a little bit, but other than that, this is wonderful blog. A great read. I’ll definitely be back.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!