
Dehradun. दिल्ली से लौटते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहनलाल बौंठियाल से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
मुख्यमंत्री ने बौंठियाल का हालचाल जाना। और उनके जल्द स्वास्थ्य की कामना की। बौठियाल काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। और जौलीग्रांट में उनका इलाज किया जा रह है। बौंठियाल ने मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी मिलने के लिए बधाई भी दी। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी मौजूद रहे।
बौठियाल बीजेपी संस्थापको में से एक रहे हैं। सन 58 में वे बाल स्वयं सेवक के तौर पर संघ से जुड़ गए थे। 60 में वे जनसंघ से जुड़े और फिर 77 में जनता पार्टी में फिर 80 में बीजेपी के सदस्य बने है। उत्तराखण्ड में बीजेपी को एक पार्टी के तौर पर खड़ा करने के लिए सालों साल कठिन परिश्रम किया। वे राज्य बनने के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। वो पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, अनुशासन समिति के अध्यक्ष और कई बार गढ़वाल लोकसभा के प्रभारी व पालक रहे हैं।
बीजेपी सरकार के समय वन निगम व जलागम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रहे। वही विद्या भारती रामजन्मभूमि आंदोलन व राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही है। बताया जाता है कि वो कई बार जेल भी गए हैं। इसके अलावा वो आपातकाल में भी भूमिगत आंदोलन में सक्रिय रहे। और राज्य बनने से पहले पर्वतीय विकास परिषद के सदस्य भी रहे।