
डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने माजरी ग्रांट में जाखन नदी पर बनाये गए पुल का लोकार्पण किया।
इस 62.50 मीटर लंबे पुल को लोक निर्माण विभाग द्वारा 227.53 लाख की लागत से बनाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने करोड़ों के विकास कार्यो का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में करण बोरा, ओएसडी धीरेंद्र पंवार, खेम चंद पाल, विनय कंडवाल, भगवान सिंह पोखरियाल,
संजीव सैनी, पंकज रावत, राजकुमार राज, राजकुमार पुंडीर, सम्पूर्ण सिंह रावत, सुनील रावत, अशोक राज पंवार, विजय भट्ट, राममूर्ति , निशांत, राजेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।