

डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लालतप्पड़ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कहा कि फ्लाई ओवर का काम कब तक पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस साल 31 जनवरी तक फ्लाई ओवर का कार्य पूर्ण हो जाएगा। लालतप्पड़ फ्लाईओवर देहरादून हरिद्वार के हाईवे पर स्थित है। और इस फ्लाईओवर के बनने के बाद देहरादून हरिद्वार की दूरी और कम हो जाएगी।


दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात लालतप्पड़ इलाका एलीफेंट कॉरिडोर भी है। अक्सर जब फ्लाईओवर नहीं था तो इस रास्ते सुबह और शाम एलीफेंट का मूवमेंट रहा करता था। जिससे न सिर्फ वन्यजीवों बल्कि इंसानों की भी जान को खतरा रहा करता था। लाल तप्पड़ फ्लाईओवर बनने से वन्यजीवों के लिए रास्ता भी सुरक्षित हो जाएगा। और आने जाने वाले वाहनों के लिए भी सुरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव ओमप्रकाश भी साथ रहे।

