
डोईवाला। कांग्रेस द्वारा आयोजित थानों में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की तबीयत बिगड़ गई।
उस समय बिष्ट कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। तभी अचानक उन्हें चक्कर आ गया।
जिस कारण कार्यक्रम बीच मे ही रद्द कर दिया गया। उन्हें तुरंत जोली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया।
जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, और मनोज नोटियाल ने कहा कि अब उनकी तबीयत ठीक है। वहीं हीरा सिंह बिष्ट ने फ़ोन पर बताया कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं। और वापस थानों आ गए हैं।