उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Listen to this article

डोईवाला। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि देश में पेट्रोल डीजल व गैस के दाम बढ़ रहे हैं। जिसका सीधा असर जनता पर पड़ रहा है। प्रदेश के ज्यादातर लोग खेती पर निर्भर है। और अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं हो पाया है।

जिससे लोगों का जीवन यापन करना अत्यंत मुश्किल हो गया है। जनता के हितों का ध्यान रखते हुए प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर लगे कर को माफ कर प्रदेश की जनता को राहत देनी चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में राजवीर खत्री, दीपक, रणजीत सिंह बौबी, मनोज नौटियाल, गौरव मल्होत्रा, मोहित उनियाल, संजय प्रजापति आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!