डोईवाला। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के पिता स्वर्गीय प्रधान सुमंत सिंह चौधरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर लोगों को कंबल वितरण किया गये।
इस दौरान कांग्रेस नेता गौरव चौधरी ने कहा कि उन्होंने ग्राम प्रधान रहते हुए दूधली गांव के लिए अनेकों ऐसे विकास कार्य किए, जिनको लोग आज भी याद रखते हैं। और आज प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर व उनकी पुण्यतिथि के मौके पर लोगों को कंबल वितरण किए गए हैं। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।
पूर्व ग्राम प्रधान सुनील दत्त ने कहा कि दूधली मोथरोवाला मार्ग के साथ गांव में इंटर कॉलेज व अस्पताल बनाए जाने की मुहिम शुरू की थी, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। ओर आज दूधली गांव में अस्पताल व इंटर कॉलेज स्थापित है, जिसका लाभ क्षेत्र के लोग ले रहे हैं।
उनके द्वारा ग्रामीणों के उत्थान के लिए कई ऐसे कार्य किए गए जिनसे लोग आज भी प्रभावित है। और लोग उन्हें आज भी अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। इसी उपलक्ष में आज उनको श्रदांजलि देते हुवे लगभग 500 लोगों को कंबल वितरण किए गए हैं।
इस मौके पर दूधली के प्रधान श्याम सिंह धामी, जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह नागर ज्वालापुर की प्रधान सुमन ज्वाला, नागल बुलंदा वाला की प्रधान नेहा, क्षेत्र पंचायत सदस्य माधव सिंह, पूर्व प्रधान वीरेंद्र थापा,
पूर्व प्रधान सुनील दत्त, धन सिंह बोरा, कृष्णा थापा, अशोक जोशी, काशीराम, राजपाल लोधी, एसपी सिंह, पूर्व राज्य मंत्री बसंत थापा, विक्रम थापा, शेखर जियाला, सुमित थापा आदि ग्रामीण उपस्थित थे