

Dehradun. कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में आगामी दिसंबर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली के लिए कांग्रेसियों ने डोईवाला में एक बैठक का आयोजन किया।

जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि 14 दिसंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व मे दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली को लेकर रणनीति बनाते हुये चर्चा की गई है। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि भाजपा सरकार मंहगाई और रोजगार दोनों मुद्दों पर विफल साबित हुई है। इसलिए वो ध्यान भटकाने के लिए दूसरे मुद्दों को जनता के सामने ला रही है।

कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व मे भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ भारत बचाओ रैली कांग्रेस की एकजुटता को मजबूत करेगी। इसलिये डोईवाला से भी बडी संख्या मे कार्यकर्ता दिल्ली जाकर रैली को सफ़ल बनाएंगे। बैठक में संजय खत्री, विमल गोला, अखलाक साबरी, भारत भूषण पेले, रहमान अली आदि उपस्थित रहे।

