कांग्रेस जिलाध्यक्ष को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 22 को कार्यालय में होंगे उपस्थित

Dehradun. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और डोईवाला निवासी गौरव चौधरी को दिल्ली पुलिस नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच ने नोटिस देकर आगामी 22 फरवरी को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है।
दिल्ली पुलिस द्वारा गौरव वालिया पुत्र स्व0 सुमन सिंह निवासी नागल बुलंदावाला, देहरादून के नाम से एक नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि 26 जनवरी को दिल्ली में टैक्टर परेड़ के दौरान पब्लिक प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचा है। और कई पुलिस वालों को गंभीर चोटें भी आई हैं। जिस मामले में कई धाराओं में मुकदमें दर्ज किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि वो वहां घटनास्थल पर मौजूद थे। इसलिए उन्हे 22 फरवरी को नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा है कि 26 जनवरी में दिल्ली में हुई घटना को लेकर उन्हे दिल्ली पुलिस द्वारा नोटिस जारी किया गया है। और पूरे प्रदेश से सिर्फ उन्हे ही नोटिस जारी किया गया है।
जबकि उनका दिल्ली में हुई हिंसा से कोई संबध नहीं है। वो खुद एक किसान हैं। इसलिए जहां भी किसान आंदोलन होता है। वो वहां जाते हैं। और वो किसी भी हिंसा का सर्मथन नहीं करते हैं। यदि कोई हिंसा करता है तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।