
डोईवाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी परवादून को भंग कर दिया है।
जिलाध्यक्ष ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि जिला कांग्रेस कमेटी परवादून को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। जबकि परवादून के ब्लॉक और नगर कांग्रेस अध्यक्ष यथावत बने रहेंगे।
जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के वार्ता के बाद वो नई कांग्रेस कमेटी की घोषणा की जाएगी।