उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनराजनीति

खनन, शराब और भूमाफिया चला रहे राज्य सरकार: डोईवाला में एकजुट होकर किया कांग्रेस ने प्रदर्शन

Listen to this article

केंद्र और राज्य सरकार पर बरसे प्रीतम, कहा 2022 में होगा परिवर्तन

 

डोईवाला। कांग्रेस के प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं ने एकजुट होकर डोईवाला में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकालकर पुतला फूंकने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया।

 

सौंग पुल के पास स्थित गुरूद्वारे परिसर में इकट्ठा होकर रैली की शक्ल में कांग्रेसी डोईवाला चौक तरफ रवाना हुए। चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंकने के बाद रेलवे रोड़ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस पूरे प्रदेश में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जिसकी शुरूवात डोईवाला से की गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि खनन माफिया, शराब माफिया और भूमाफिया राज्य सरकार संचालित कर रहे हैं। थपथ लेते मुख्यमंत्री ने जिस जीरो टॉलरेंस की बात कही थी वो दिख नहीं रहा है। 100 दिनों में लोकायुक्त नियुक्त करने का वादा भी दरकिनार कर दिया गया है। 13 किसान प्रदेश में आत्महत्या कर चुके हैं। ऋण माफी भी नहीं हो सकी।

डोईवाला की धरोहर और विरासत चीनी मिल में अराजकता फैली हुई है। प्रीतम सिंह ने केंद्र पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। दो करोड़ एक साल में रोजगार देने की बात जुमला साबित हुई। सिलेंण्डर 415 से 950 रूपए तक पहुंच गया है। पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व पीएम वायपेयी ने पेंशन बंद की थी। मोदी ने नौकरी बंद कर दी है। देश में एक करोड़ 75 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं। नवरत्न कंपनी केंद्र बेचने पर तुली है। जो लालकिला 18 करोड़ कमाकर देता था। उसे 5 करोड़ में बेच दिया गया है। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जब डोईवाला का गन्ना किसान ही परेशान और निराश है तो प्रदेश के किसानों की स्थिति समझी जा सकती है। यदि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा का सुफड़ा साफ हो जाएगा। पूर्व काबीना मंत्री शुरवीर सिंह सजवाण और दूसरे वक्ताओं ने भी विचार रखे।

ये भी पढ़ें:  भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री पूरन चंद्र शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

प्रदेश स्तर के नेताओं ने उठाई डोईवाला की समस्याएं

डोईवाला। कार्यक्रम में कांग्रेस ने सभी बड़े नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए डोईवाला के मुद्दों को भी पुरजोर तरीके से उठाया। चीनी मिल, डोईवाला का सरकारी अस्पताल, रानीपोखरी पॉलटेक्निक, बुल्लवाला पुल, भोगपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों की समस्याओं सभी मुद्दों पर कांग्रेस ने जोरदार ढंग से भाजपा को घेरा। मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह, मोहित नेगी, मोहित उनियाल, राजवीर खत्री, मनोज नौटियाल, विधायक राजकुमार, धीरेंद्र चौहान, महेश लोधी, भारत भूषण, नवीन मिश्रा, रणजीत बॉबी, जसवंत सिंह, विनय सारस्वत, गौरव मल्होत्रा, अनीस अहमद, राहुल सैनी, नरेश मनवाल, शंकर सिंह कन्याल, सुनील प्रधान, त्रिलोक सिंह, राजवीर खत्री, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सजवाण, इंद्रेश, राजेंद्र सिंह शाह, भूपेंद्र नेगी, संदीप चमोली, सावन राठौर, आरिफ अली, आशिक, सतनाम सिंह, आसिफ हसन, अनुज कनौजिया, स्वतंत्र बिष्ट, मनीष यादव, एहसान अली, अमित सैनी, हर्षित उनियाल, परमिंदर सिंह रोहित नेगी, रोहन कुमार, उस्मान, विमल गोला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!