
इंडिगो कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार
इंडिगो ने कंपनी ने दिल्ली से बुलाया स्टाफ
डोईवाला। विमानन कंपनी इंडिगो कर्मियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार करते हुए वेतन बढाने की मांग की।
दूसरे दिन कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही। कर्मियों का कहना है कि उन्हे नियमानुसार वेतन नहीं दिया जा रहा है। और इंडिगो वेतन बढाकर देने को तैयार नहीं है। जिस कारण दूसरे दिन भी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। मौके पर कांग्रेस ने इंडिगो कर्मियों को जाकर अपना सर्मथन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए स्थानीय लोगों ने अपनी जमीनें दी हैं। इसलिए इंडिगो के अधिकारियों को उनकी बात सुननी चाहिए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंडिगो ने कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मियों की मांगों को दरकिनार कर दिल्ली से अपना स्टाफ बुलाया है। जिससे साफ है कि लोकल लोगों की भावनाओं का खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस लोकल युवाओं की मांगों के लिए प्रदर्शन करेगी। मौके पर राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, सागर मनवाल आदि उपस्थित रहे।