उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

छह में से चार ब्लॉक प्रमुख पद जीतने से भाजपा में उत्साह

Listen to this article

देहरादून। देहरादून में छह में चार ब्लॉक प्रमुख पद जीतने से भाजपाईयों में उत्साह का माहौल है।

जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने कहा है कि जिला देहरादून में ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा की जीत शानदार और एतिहासिक रही है। कहा कि जनता ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विकास योजनाओं को जमकर सराहा है। यही जीत का मुख्य कारण रहा है। जीत का एक बहुत बड़ा कारण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की ईमानदार, साफ और स्वच्छ छवि रही है।

जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि चुनाव में बूथ स्तर से लेकर प्रांत स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही मेहनत से कार्य किया है। जिस कारण देहरादून में 6 में से 4 ब्लॉक प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के विजयी हुए हैं। और जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर भी भाजपा एक तरफा विजय रही है।

 

ये भी पढ़ें:  1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में मिली नियुक्ति, सीएम धामी ने 1550 शेष पदों पर जल्द भर्ती की घोषणा

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!