उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

डोईवाला में युवाओं व महिलाओं को दिलवाई कांग्रेस की सदस्यता

Listen to this article

डोईवाला। कांग्रेस ने डोईवाला में एक नगर कांग्रेसमासिक बैठक का आयोजन किया। जिसमें नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजवीर सिंह खत्री द्वारा दर्जनों युवाओं व महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई गई।

और नवनिर्वाचित सदस्य व पदाधिकारियों को एकजुट होकर पार्टी के प्रति कार्य करने को प्रेरित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि उनके अधिकांश बूथ की कमेटिया तैयार हो चुकी है कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी व 2022 की तैयारी जोरों शोरों से कांग्रेस कर रही है।

प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की जो यह जनविरोधी नीतियां है इसके खिलाफ 2022 में कांग्रेस व प्रदेश की जनता तख्ता पलटने का काम करेंगी। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में डोईवाला विधानसभा प्रभारी मदन मोहन शर्मा, मनोज नौटियाल, मोहित उनियाल, जसवंत सिंह, रंजीत सिंह, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक प्रजापति, नगर सचिव नवनीत प्रजापति,

नगर कोषाध्यक्ष नितिन पवार, विधानसभा अध्यक्ष आईटी सेल सभासद संजय खत्री, भारत भूषण कौशल, गौरव मल्होत्रा, अब्दुल कादिर, नरेश मनवाल, अमित मनवाल, रहमान अली, नौशाद अहमद, सावन, ममता शर्मा, आरती वर्मा, प्रियंका मिश्रा, सुमन मोनिका, कौशल्या, अंकित सोलंकी, अजय सैनी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  ACS रतूड़ी के अधिकारियो क़ो सख्त निर्देश, फ़ाइल दबाने की आदतों से बाज आएं अधिकारी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!