
नए कैंप कार्यालय का भाजपाईयों ने किया विधिवत शुभारंभ
Dehradun. लच्छीवाला में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नए कार्यालय का पूजा-अर्चना के बाद शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि नया कार्यालय खुलने से डोईवाला क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व दर्जाधारी बिरेंदर सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डोईवाला को विकास की योजनाएं दी हैं। उनका लाभ वर्तमान और आने वाले पीढ़ियों को मिलेगा। जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने कहा कि डोईवाला विधान सभा आदर्श विधान बनने की ओर अग्रसर है। सिन्धवाल गांव का पुल, सूर्यधार झील निर्माण, सीपैट, कैंसर अस्पताल की आधारशिला इसका उदहारण है।
कैंप कार्यालय प्रभारी दिनेश सजवाण ने कहा कि मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में लगभग हर रोज बड़े नेता और अधिकारी समस्याएं सुनने को आते हैं। जनता को कैंप कार्यालय आकर इसका लाभ लेना चाहिए। मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि पहले कोतवाली के पास कैंप कार्यालय था। लेकिन जगह और पार्किंग आदि की समस्या के कारण कैंप कार्यालय को लच्छीवाला फ्लाई ओवर के पास शिफ्ट किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर दर्जा धारी शमशेर सिंह सत्याल, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवाण, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, अशोकराज पँवार, राजकुमार, डबल सिंह भण्डारी सुशील वर्मा, मनोज कम्बोज, पंकज रावत, राजेन्द्र तड़ियाल, सुभाष रावत, हिमांशु राणा, प्रदीप नेगी, संदीप नेगी, विक्रम नेगी, गीता सावंत ,आशा कोठारी, उषा कोठारी, ममता नयाल, सरिता जोशी, वर्षा, अल्पना, किशन नेगी, मृगेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।