

Dehradun. कांग्रेस ने बढती मंहगाई और लचर स्वास्थ व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि कोरोना विस्फोट के समय सरकार की स्वास्थ व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। मरीजों को अस्पतालों में बेड तक नसीब नहीं हो रहे हैं। महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। कोरोनाकाल लोगों के रोजगार समाप्त हो गए हैं। और सरकार राहत देने की बजाय महंगाई बढाकर जनता को और परेशान कर रही है।
ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भारत भूषण कौशल ने कहा कि पिछले 1 वर्ष से चल रहे कोरोना महामारी की मार झेल रही आम जनता को सरकार राहत देने में नाकाम साबित हुई है। कोरोना मरीजों का इलाज भगवान भरोसे चल रहा है।

सभासद गौरव मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार के नेता खुद कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बंगाल समेत चुनावी प्रदेशो में जमकर नियमों की अनदेखी की जा रही है। और आम जनता को परेशान किया जा रहा है। बढ़ते कोरोना के प्रकोप से उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है।
पुतला फूंकने वालों में नागेंद्र सिंह, सुनील दत्त, विमल गोला, आरती वर्मा, दीपक प्रजापति, नवनीत प्रजापति, अनुज कालरा, चंद्रप्रकाश, राहुल थापा, रोहित, रोबिन थापा, पप्पू थापा, रतन थापा, आकाश थापा, विकास, रजत, गुरु सेवक आदि मौजूद रहे।

