ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता में आदर्श नगर (जौलीग्रांट) की अंशिका ढौंडियाल प्रथम

डोईवाला। डीएनआर म्यूजिक रिकॉड्स दिल्ली द्वारा बच्चों के लिए आयोजित ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में आदर्श नगर जौलीग्रांट के बच्चो ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया।
अनेकावर्ना डांस एंड म्यूजिक एकेडमी के माध्यम से प्रतियोगिता करवाई गई। नितिन के अपने गीत ‘मैं छू उत्तराखंडी’ पर बच्चों के लिए आनलाइन नृत्य व नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस गीत को बच्चों, युवाओं से लेकर बड़े, बूढ़ों ने भी बहुत सराहा। इसके बाद नितिन ने इसी गीत के साथ मिलकर 8 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आनलाइन नृत्य व नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वाट्सएप द्वारा बच्चों ने अपनी वीडियो साझा की।
जिसे नितिन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर पोस्ट किया। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अंशिका ढौंडियाल (आदर्श नगर जोली ग्रांट देहरादून) एवं श्रेयसी खंसाली (दिल्ली), दूसरे स्थान पर नव्या रावत (आदर्श नगर जोली ग्रांट देहरादून) व तीसरे स्थान पर दक्ष भंडारी (दिल्ली) व तनीषा भंडारी (आदर्श नगर जोली ग्रांट देहरादून) रही।
इन सभी बच्चों को आदर्श नगर कल्याण समिति की बैठक में आदर्श नगर मिलन केंद्र जोली ग्रांट में सामाजिक कार्यकर्ता भगीरथ ढौंडियाल के हाथो से कैश प्राइज के साथ गिफ्ट व ट्रॉफी भी दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट दिए गए।
आदर्श नगर कल्याण समिति के अध्यक्ष सुशील कपटियाल ने आयोजकों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया उन्होंने कहा की करोना काल में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मनोबल बढ़ता है मौके पर पी श्याम,प्रमोद गडकोटी ,गायत्री ढौंडियाल, कैप्टन राज पाल सिंह नेगी ,अजय उनियाल ,राम प्रसाद पैन्यूली ,हर्ष मणि जुयाल सुरेंद्र सिंह भण्डारी आदि रहे।