प्रमोद सिंह को भूगोल विषय में मिली पीएचडी की उपाधि

Dehradun। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल द्वारा प्रमोद सिंह को भूगोल विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी है।

उनका पीएचडी का शीर्षक “जनपद रुद्रप्रयाग में पर्यटन एवं सामाजिक आर्थिक विकास का भौगोलिक अध्ययन” था। यह शोध कार्य प्रोफेसर संतोष वर्मा विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला देहरादून के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया गया। शोध ग्रंथ अध्ययन क्षेत्र के भौगोलिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में पर्यटन विकास की संभावनाएं देखते हुए पारिस्थितिकी एवं सामाजिक आर्थिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव हेतु सुझाव प्रस्तुत करता है। जनपद के धार्मिक पर्यटन स्थलों के अतिरिक्त सांस्कृतिक, साहसिक, पारिस्थितिक पर्यटन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है।
जिनमें अवस्थानात्मक संरचना तथा अनुषंगी सुविधाओं का विकास, पारिस्थितिक तथा संसाधन प्रबंधन, एवं समन्वित विकास नियोजन, नवीन पर्यटन स्थानों का विकास, विकेंद्रीकृत पर्यटन संसाधनों की वहन क्षमता एवं मूल्यांकन द्वारा ग्रामीण विकास के उपाय सुझाए गए हैं, जिससे पर्यटन विकास के साथ-साथ पारिस्थितिकी संतुलन को सुरक्षित किया जा सके और जनपद रुद्रप्रयाग पर्यटन मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर सकें। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर एसपी सती एवं मीडिया प्रभारी डॉ एसके कुडियाल ने प्रमोद सिंह की इस उपलब्धि पर उनको बधाई दी है