पंचायत प्रमुखों के तीनों पदों पर कांग्रेस ने नहीं खड़े किए उम्मीदवार

पंचायत प्रमुख के पदों पर कांग्रेस का खराब प्रदर्शन
देहरादून। जिला पंचायत सीट पर भाजपा को करारा जवाब देने वाली कांग्रेस पार्टी ने पंचायत प्रमुख पदों पर अपना कोई भी अधिकृत उम्मीदवार खड़ा नहीं किया।
ब्लॉक प्रमुख के पद पर कांग्रेस जिस निर्दलीय उम्मीदवार को सर्मथन देकर भाजपा को हराने का सपना देख रही थी। उस निर्दलीय की नाम वापसी से कांग्रेस का सपना चकनाचूर हो गया। और भाजपा ने बिना चुनाव लड़े ही निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत दर्ज कर ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए भी अपनी जीत का रास्ता पक्का कर लिया। डोईवाला विस क्षेत्र में इसी पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने तीन में से दो जिला पंचायत सीटें जीतकर भाजपा को करारी शिकस्त दी थी। लेकिन पंचायत प्रमुखों के तीनों पदों से वो हाथ धो बैठी।
ब्लॉक प्रमुख पद के अलावा कांग्रेस ने ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख पदों पर भी अपना कोई अधिकृत उम्मीदवार खड़ा नहीं किया। जिससे इन दोनों पदों पर भी भाजपा को आसानी से जीत मिल गई। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि भाजपा ने धनबल के आधार पर पंचायत प्रमुखों के चुनाव जीते हैं। क्षेत्र पंचायतों की दमदार सीटों पर आरक्षण करके और पंचायत प्रमुखों में धनबल का प्रयोग करके भाजपा जीती है। भाजपा के पंचायत प्रमुखों के पदों पर धनबल के कारण ही कांग्रेस ने अपना कोई अधिकृत उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा।