घने कोहरे के कारण आसमान से बैरंग लौटी स्पाइसजेट की मुंबई वाली फ्लाइट, दिल्ली में हुई लैंड

जौलीग्रांट। मुंबई से उड़ान भरकर देहरादून के आसमान में पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट आसमान में घने कोहरे के कारण जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो पाई। जिस कारण इस फ्लाइट को बिना लैंडिंग के आसमान से बैरंग लौटना पड़ा।
सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया हुआ था। मुंबई से चली स्पाइस जेट की फ्लाइट 7:45 बजे के लगभग देहरादून के आसमान में पहुंची। और घने कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो पाई।
घने कोहरे के कारण यह फ्लाइट जौलीग्रांट के आसमान में चक्कर लगाने लगी। आसमान में कई बार घूमने के बाद यह फ्लाइट बिना लैंडिंग कई वापस लौट गई। और दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
उसके बाद दिल्ली से उड़ी इंडिगो की फ्लाइट 9:00 बजे के लगभग एयरपोर्ट के आसमान में पहुंची। और घने कोहरे के कारण आसमान में चक्कर लगाने लगी। लगभग 40 मिनट के बाद किसी तरह यह फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हो पाई।
आसमान में घने कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर विजुअलिटी गिरकर 1500 मीटर तक रह गई थी। जिस कारण विमानों को लेंडिंग में परेशानियों का सामना करना पड़ा। और फ्लाइट आसमान से बैरंग लौट गई।