
डोईवाला। कोतवाली पुलिस ने 12 पेटी (144 बोतल) अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब की तश्करी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तश्करी में इस्तेमाल की गई एक होंडा सिटी कार संख्या यूके 04 यू 1814 को भी बरामद किया है। चैंकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने रविवार सुबह करीब साढे आठ बजे डोईवाला डिग्री कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग पर चैकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध 60/72 इएक्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के नाम सुशील पुत्र मेहर सिंह निवासी ग्राम-तितरम, कैथलथाना तितरम जिला हरियाणा, गुलशन पुत्र सलामत निवासी बख्तला, कुरुक्षेत्र थाना कुरुक्षेत्र जिला हरियाणा, बलविंदर पुत्र बलवंत सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी, कैथल थाना कैथल जिला हरियाणा बताया है।