जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर आते फिल्म स्टार अनिल कपूर।
Listen to this article
Dehradun. बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर विस्तारा की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।
एयरपोर्ट पर उन्हे रिसीव करने के लिए देहरादून से कुछ लोग आए हुए थे। जिसके साथ अनिल कपूर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून को रवाना हुए।
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अनिल कपूर नए साल के स्वागत को मुंबई से देहरादून आए हैं। हांलाकि एयरपोर्ट सुत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। नया साल मनाने के लिए कई फिल्मी हस्तियां हर साल मुंबई से उत्तराखंड आती हैं।
ऐसे में अधिक संभावना इसी बात की है कि अनिल कपूर यहां नए साल के स्वागत के लिए आए हैं। उनके साथ एक महिला भी है।
अनिल कपूर विस्तारा की फ्लाइट से बुधवार शाम पौने तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जैसे ही वो टर्मिनल से बाहर निकले। तो एयरपोर्ट कर्मियों ने उनकी कुछ तश्वीरें ली। जिसके बाद वो देहरादून अंतरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हुए।
उल्लेखनीय है कि अनिल कपूर अनिल कपूर की सारी फिल्में- अनिल कपूर एक बॉलीवुड फिल्म अभिनेता और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से बॉलीवुड में काम करते हैं साथ ही उन्होंने कई भाषाओं में 100 से अधिक फिल्में भी की हैं।