
गन्ना समिति के चुनाव में कांग्रेस ने फिर बनाई बढत
डोईवाला। डोईवाला गन्ना समिति के चुनाव में कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल गन्ना समिति के चेयनमैन चुने गए हैं।
बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे के बाद हुए मतदान में गन्ना समिति के कुल 12 डायरेक्टरों ने मतदान किया। मनोज नौटियाल को कुल सात वोट और संतोष चौहान को कुल पांच वोट मिले। मतदान के बाद जारी नतीजों में मनोज नौटियाल को गन्ना समिति के चेयरमैन की घोषणा की गई। वहीं वाइस चेयरमैन के पद पर श्यामपुर, खड़कमाफ के अमरजीत सिंह पुत्र गुलजार सिंह निर्विरोध चुने गए हैं।
पिछले काफी दिनों से गन्न समिति के विभिन्न पदों के लिए प्रक्रिया की जा रही थी। किसानों ने अपने 189 डेलीगेट चुनने के बाद डेलीगेट द्वारा कुल 11 डायरेक्टर चुने। और 11 डायरेक्टरों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चुना। दो नॉमिनेट डायरेक्टरों में से एक नॉमिनेट डायरेक्टर ने भी मतदान किया। गन्ना समिति के अध्यक्ष पद की कुर्सी कांग्रेस के पास जाने से कांग्रेसियों में खासा उत्साह है। ब्लॉक प्रमुख आदि पदों पर बुरा प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस गन्ना समिति का अध्यक्ष पद जीतने से काफी उत्साह में है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख डां0 केएस राणा, अब्दूल रजाक, प्रभुलाल बहुगुणा आदि ने गन्ना समिति जाकर मनोज नौटियाल का मुंह मीठा करवाया।