
डोईवाला। डोईवाला गन्ना विकास परिषद काउंसिल के चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव में देहरादून गन्ना समिति के परमाल सिंह ने चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की है।
चेयरमैन पद के लिए डोईवाला गन्ना समिति से ईश्वर चंद पाल और देहरादून गन्ना समिति से परमाल सिंह के लिए वोटिंग हुई। दोनों को कुल सात-सात मत प्राप्त हुए। जिसके बाद दोनों के नामों की पर्चियां डाली गई। पर्ची सिस्टम से चेयरमैन पद पर परमाल सिंह विजई रहे।
डोईवाला गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि गन्ना विकास परिषद चेयरमैन पद के लिए देहरादून गन्ना समिति के 5 लोगों, डोईवाला गन्ना समिति के पांच लोगों, शुगर मिल डोईवाला के दो लोगों के साथ ही सहायक गन्ना आयुक्त व जेष्ठ गन्ना निरीक्षक ने वोट डालें। चेयरमैन पद के दोनों दावेदारों को कुल सात-सात वोट मिले।
जिसके बाद दोनों दावेदारों के नाम की पर्चियां डाली गई और परमाल सिंह विजई रहे। मौके पर राज्य मंत्री करण वोहरा, मोहित उनियाल, गौरव चौधरी, संजय खत्री, अब्दुल रजाक, अशोक पाल, सुरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, शेर सिंह पाल, रणजीत सिंह बॉबी, संतोष चौहान आदि उपस्थित रहे।