
देहरादून। निर्विरोध संपन्न हुए उत्तराखंड लेखपाल संघ के चुनाव में संगत सिंह सैनी सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुने गए हैं।
तहसील देहरादून में आयोजित जनपद देहरादून के कार्यकारिणी के चुनाव पर्यवेक्षक जय सिंह नेगी, लेखपाल संघ के हरिद्वार जिला अध्यक्ष सुभाष जैमिनी और तहसील सचिव रुड़की की अध्यक्षता में निर्विरोध संपन्न हुए।
जिसमें संगत सिंह सैनी को जिलाध्यक्ष, राजेश उनियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविकांत धनिया को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज मिश्रा को जिला सचिव, अरुण कुमार को संगठन मंत्री, राजेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष और नागेंद्र रतूड़ी को ऑडिटर चुना गया है।