
Doiwala. एनएसयूआई उत्त्तराखण्ड प्रभारी अनुशेष शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी की संस्तुति से देहरादून जिला अध्यक्ष सौरभ ममगाई ने सावन राठौर को डोईवाला एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है।
वहीं आरिफ अली को डोईवाला नगर अध्यक्ष और रोहन कुमार को डोईवाला एसडीएम महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से कहा गया है कि वो अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप संगठन की नीतियों व सिद्धान्तों को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी, प्रदेश सचिव गौरव मल्होत्रा, मनीष यादव, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमेद बोहरा, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव आशिक अली, स्वतंत्र बिष्ट, विधानसभा सचिव विमल गोला, महेश लोधी, शुभम काम्बोज, संजय लोधी, नीरज रावत, अर्चित, साहिल, सतनाम सिंह, राहुल आर्य आदि ने युवा कांग्रेस, एनएसयूआई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मनोनीत होने पर खुशी व्यक्त की है।