
उत्तराखंड। मौसम के बिगड़ते हुए मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में शीतलहर और भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यलो अलर्ट देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल आदि जिलों के लिए किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने शीत लहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
बृहस्पतिवार को प्रदेश में शीत लहर के लिए ऑरेंज कलर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश के हरिद्वार और उधमसिंह नगर में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। खासकर कुमाऊं में बारिश और भारी बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हैं।
शुक्र और शनि को कुछ राहत मिल सकती है। शुक्र और शनि को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई हैं।
मौसम के रेड अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग ने सरकार और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।