अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

पूर्व राज्य मंत्री, भाजपा संस्थापक सदस्य व राज्य आन्दोलनकारी “सरदार संत सिंह” का 93 वर्ष की आयु में निधन

गौचर / चमोली। 14 फरवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार संत सिंह का 93 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया।

उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।

जैसे ही उनके निधन का पता लगा तो अन्तिम दर्शनों के लिऐ उनके घर पर लोगों का तांता लग

गया। उनका अन्तिम संस्कार आज कर्णप्रयाग में अलकनंदा व पिंडर नदी के संगम पर किया

गया। अन्तिम संस्कार में जनपद के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं

सहित व्यापारियों ने भारी संख्या में भाग लेते हुऐ श्रद्धांजलि अर्पित की।

सरदार संत सिंह को चमोली जिले में भाजपा का मजबूत स्तंभ के रूप में जाना जाता था।

वे सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग के पूर्व राज्य मंत्री, भाजपा के संस्थापक सदस्य व उत्तराखंड

राज्य आन्दोलनकारी थे। राज्य आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

सतपुली रामलीला कमेटी के शताब्दी समारोह सहित कई अन्य मौकों पर संत सिंह जी को

सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कई दशकों तक कर्णप्रयाग में सदाशिव रामलीला कमेटी

की ओर से होने वाली रामलीला में दशरथ के किरदार का जीवंत अभिनय किया।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे चमोली जिले में शोक की

लहर छा गई। उनके घर पर उनके दर्शन व श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

अस्सी के दशक में जब प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई कर्णप्रयाग आये थे तो उस

दौरान सरदार संत सिंह ने उनकी आगवानी की थी। सरदार संत सिंह जी बहुमुखी प्रतिभा के

धनी थे। उनके निधन पर बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल – कुमाऊं संयोजक एडवोकेट हरीश

पुजारी, बार संघ कर्णप्रयाग के अध्यक्ष रविन्द्र पुजारी, पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग दमयंती

रतूड़ी, पालिका अध्यक्ष गौचर अंजू बिष्ट, सुभाष चमोली, टीका प्रसाद मैखुरी, राकेश डिमरी,

दिनेश थपलियाल, दिनेश जोशी, लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, गणेश शाह, राजा जोशी, प्रकाश डिमरी,

जितेन्द्र पंवार, कालिका प्रसाद, यलपी लखेड़ा, केएस असवाल, बीपी बमोला, डीएस गुसाईं,

अरूण मिश्रा, देवेंद्र गुसाई, जेष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, प्रदीप लखेड़ा, सम्पूर्णानंद डिमरी,

अनुज डिमरी, जयकृत बिष्ट, बृजेश बिष्ट, नवीन नवानी, नवीन टाकुली, गजेन्द्र नयाल, अनूप

नेगी, एडवोकेट महाराज सिंह लिंगवाल, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, सुनील

पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष गौचर राकेश लिंगवाल आदि जनप्रतिनिधियों व

 

ये भी पढ़ें:  अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित रैली में शामिल हुए सीएम धामी, 4 जून को दीपावली मनाने की कही बात

समाजसेवियों द्वारा गहरा दुःख व्यक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button